{"_id":"5e4c42fe8ebc3ef2d8288f9d","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp545513736","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति को लेकर अधिशासी अभियंता का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरा तहसील में अधीक्षण अभियंता विद्युत का घेराव कर हंगामा करते किसान।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
राजपुर। बीहड़ पट्टी में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने तहसील पहुंचकर अधिशासी अभियंता का घेराव कर हंगामा काटा। बाद में किसानों को आश्वासन देकर शांत करा दिया गया। किसान लंबे समय से बिजली की समस्या जूझ रहे थे।
विज्ञापन
राजपुर के जैनपुर फीडर से भाल, खलासपुर, गुबार, मदियापुर, बैना, सलेमपुर आदि 24 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। काफी समय से इस फीडर से सप्लाई कम दी जा रही है। इससे सरकारी सहित प्राइवेट नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों को फसल की सिंचाई करने में भारी परेशानी हो रही थी। फसलें चौपट होने लगी थी। मंगलवार को किसानों ने भाजपा राजपुर मंडल अध्यक्ष कातीवीर सिंह की अगुवाई में सिकंदरा तहसील दिवस के एक्सईएन का घेराव कर हंगामा किया। भाल के किसान राजेश सिंह, करन सिंह, दिलीप सिंह, देवनागरी सिंह, बालकुमार सिंह, गोपाल सिंह, बाबू सिंह, सरमन सिंह ने बताया कि उपकेंद्र जैनपुर में तैनात जेई प्रवीण कुमार मनमानी कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में आठ घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। किसानों को फसल की सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है। हंगामा कर रहे किसानों को एसडीओ अमितेश कुमार ने समझाकर शांत करा दिया। किसानों की समस्या के बाबत एक्सईएन अभिषेक सिंह ने बताया कि विभागीय रोस्टर के तहत सुबह सात से शाम पांच बजे तक किसानों को 10 घंटे विद्युत सफ्लाई दी जा रही है। जेई पर मनमानी का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।