{"_id":"6297c55365a2fe40824f9f94","slug":"kanpur-dehat-newborn-dies-after-delivery-relatives-allege-late-arrival-of-asha-and-ambulance-akbarpur-news-knp7001234186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने आशा व एंबुलेंस के देर से पहुंचने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने आशा व एंबुलेंस के देर से पहुंचने का लगाया आरोप
विज्ञापन
नवजात की मौत पर बिलखते परिजन।संवाद
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। ब्लॉक क्षेत्र के हुलासीपुरवा गांव में प्रसव के बाद एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचे नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने आशा व एंबुलेंस कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
हुलासीपुरवा गांव निवासी गर्भवती रागिनी (24) पत्नी श्याम मुरारी को बुधवार की सुबह अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने इसकी जानकारी आशा मीना को करीब नौ बजे दी।
करीब एक घंटे बाद आशा प्रसूता के घर पहुंची और दर्द बढ़ने पर एंबुलेंस को सूचना दी। तब तक सामान्य प्रसव हो गया। इसके बाद एंबुलेंस पहुंची और जच्चा-बच्चा को अस्पताल ले आई। यहां डॉ. शिरोमणि ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रसूता के पति ने बताया कि आशा को सूचना दी थी, लेकिन समय से वह नहीं आई और एंबुलेंस भी देरी से पहुंची। लापरवाही के चलते बच्चे की जान गई है।
इस बाबत डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि मामले में जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।