फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: Naveen Kumar will get the State Teacher Award, giving emphasis on teaching and learning through innovation and environmental protection

kanpur dehat : नवीन कुमार को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, नवाचार से पठन-पाठन और पर्यावरण संरक्षण पर देते जोर

Sun, 04 Sep 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: Naveen Kumar will get the State Teacher Award, giving emphasis on teaching and learning through innovation and environmental protection
राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए चयनित नवीन दीक्षित। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। डेरापुर ब्लॉक के सिठमरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। नवीन बेसिक शिक्षा में नवाचार के जरिये पठन पाठन पर जोर देते हैं। वहीं, पर्यावरण संरक्षण में जन जागरूकता से उनका विशेष योगदान है।
विज्ञापन

नवीन कुमार दीक्षित सहायक शिक्षक के साथ पर्यावरण मित्र भी हैं। खेल-खेल में बच्चों को आसानी से समझाने के लिए नवीन पठन पाठन में नवाचार पर जोर देते हैं। कठपुतली कला, सुडुको डोमिनो (खेल), जियो बोर्ड (रेखा गणितीय आकृतियां), फिंगर पपेट, कोलाज (माथा पच्ची), सिठमरा टीवी, बाल अखबार आदि नवाचार के जरिये सरलता से बच्चों को सिखाते हैं।
विज्ञापन

इससे बच्चे पढ़ाई को बोझ नहीं समझते और रुचि लेकर पढ़ते हैं। बच्चे सहजता से सवाल पूछते हैं और उनके हल पाकर खुश होते हैं। उन्होंने एक बच्चा एक पौधा अभियान भी चलाया। विद्यालय का प्रत्येक बच्चा राष्ट्रीय ध्वज बनाना जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों नवीन ने राज्य शिक्षक सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद 23 अगस्त को लखनऊ में साक्षात्कार लिया गया। शासन से शुक्रवार को जारी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश के 75 चयनित शिक्षकों की सूची में नवीन कुमार दीक्षित का नाम भी शामिल है।
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर शनिवार को बीईओ डेरापुर नरेंद्र कुमार, सिठमरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शनेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय विद्यालय माती के प्राचार्य एके राय, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुमन कुमार ने बधाई दी।

सोमवार को जिला मुख्यालय पर नवीन कुमार दीक्षित को यह पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के तौर पर 25 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed