फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Muri Express stood at Jhinjhak railway station for a quarter to two hours due to engine failure

Kanpur News: इंजन खराब होने से झींझक रेलवे स्टेशन पर पौने दो घंटे खड़ी रही मुरी एक्सप्रेस

Sat, 08 Jul 2023 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Muri Express stood at Jhinjhak railway station for a quarter to two hours due to engine failure
झींझक। इंजन खराब होने के कारण अप की मुरी एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे 45 मिनट तक झींझक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को इटावा की ओर रवाना किया गया। इस बीच अप की सभी ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया।
विज्ञापन


संभलपुर से जम्मूतवी जा रही अप की मुरी एक्सप्रेस जैसे ही रूरा स्टेशन के आगे पहुंची इंजन में खराबी आ गई। चालक ने शाम छह बजकर 15 मिनट पर ट्रेन को झींझक रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। सूचना स्टेशन के माध्यम से कंट्रोल को दी।
विज्ञापन


चालक ने इंजन की खराबी दूर करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में इटावा की तरफ से दूसरा इंजन आने पर उसे ट्रेन में जोड़ा गया। रात में आठ बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। इस बीच ट्रेन में सवार यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed