फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Model Bal Vatika will be built in a council school of every block

कानपुर देहात : हर ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय में बनेगी मॉडल बाल वाटिका

Mon, 04 Apr 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Model Bal Vatika will be built in a council school of every block
कानपुर देहात। नई शिक्षा नीति में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में भी पठन पाठन बदलाव की तैयारी है। प्री प्राइमरी कक्षाएं चलाने के लिए हर ब्लॉक के एक विद्यालय में मॉडल बाल वाटिका बनाई जानी है।
विज्ञापन

लगभग तीन लाख रुपये खर्च कर 10 मॉडल बाल वाटिका बनाने का प्रस्ताव है। शासन से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस तरह से जनपद में दस मॉडल बाल वाटिका बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल वाटिका बनाने का प्रावधान किया गया है। यह बाल वाटिका उन परिषदीय स्कूलों में बनेंगी जहां पर आंगनबाड़ी केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तीन वर्ष से छह साल तक के बच्चों को रखा जाएगा। पहले दो साल आंगनबाड़ी केेंद्र के होंगे। एक साल बच्चा बाल वाटिका में रहेगा इसके बाद उसका प्रवेश पहली कक्षा में किया जाएगा।
यह कक्षाएं अब परिषदीय विद्यालय में ही चलेंगी। बाल वाटिका में बच्चों को खेल-खेल में सिखाया जाएगा। यह बाल वाटिका प्री स्कूल की तरह होगी। जनपद के दस ब्लॉकों के एक-एक परिषदीय विद्यालय में मॉडल बाल वाटिका बनाई जाएगी।
इसके लिए प्रति बाल वाटिका तीस हजार रुपये का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि मॉडल बाल वाटिका के जरूरी संसाधन जुटाने के लिए करीब 30 हजार रुपये व्यय का अनुमान है। इसके अनुसार तीन लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।

खरीदे जाएंगे खिलौने, फर्नीचर
बाल वाटिका बनाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो इससे बच्चों को खेल खेल में सिखाने के लिए खिलौने व किटें खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही फर्नीचर भी उपलब्ध कराया जाएगा। रंगीन चित्रों यानी टीएलएम के माध्यम से भी खेल खेल में सिखाया जाएगा। जनपद स्तर पर अर्ली चाइल्ड हुड केयर एवं एजूकेशन यानी ईसीसीई के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नोडल शिक्षक व बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर की तीनों कार्यशालाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed