फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mentally deranged girl gang raped, victim found unconscious in the field, report on two

Kanpur Dehat: मानसिक विक्षिप्त युवती से सामूहिक दुष्कर्म, खेत में बेहोश मिली पीड़िता, दो पर रिपोर्ट

Thu, 15 Jun 2023 03:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2023 03:07 PM IST
सार

बाघपुर चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी और थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित युवती से घटना की जानकारी ली। पीड़ित को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मामले में छह से ज्यादा महिला और पुरुषों ने मिलकर पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन
Mentally deranged girl gang raped, victim found unconscious in the field, report on two
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर एक युवती के साथ नशेबाज दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। खेत में पड़ी युवती की हालत देख गांव वाले दौड़े, तो दोनों युवक मौके से भाग निकले। युवती से दुष्कर्म की सूचना पर एएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन

ग्रामीणों की तरफ से आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाघपुर चौकी के बैरी सवाई तिराहा के आसपास एक 26 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवती कई दिनों से घूम रही थी। सोमवार की रात को बैरी सवाई निवासी नरेंद्र कश्यप व रामकेश चौरसिया नशे की हालत में पहुंचे और युवती को पकड़ लिया
विज्ञापन

दोनों युवती को बंबा किनारे ले गए और दुष्कर्म किया। उधर, से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवती की हालत देखी, तो वह खेत की तरफ दौड़े। इस पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाघपुर चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी और थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित युवती से घटना की जानकारी ली। पीड़ित को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मामले में छह से ज्यादा महिला और पुरुषों ने मिलकर पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार की सुबह एएसपी राजेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी ने थाना पुलिस को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पीड़ित के कपड़े हटाते देख ग्रामीणों ने पनपा गुस्सा
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नरेंद्र की कोल्डड्रिंक की दुकान है। दूसरा आरोपी रामकेश भूसे की खरीद बिक्री का काम करता है। युवती से दुष्कर्म की जानकारी पर राहगीरों व पास पड़ोस की महिलाओं ने उसे कपड़े व खाना दिया। वहीं, मंगलवार की सुबह भी एक आरोपी को युवती के कपड़े हटाते देख ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया। तब उन लोगों ने पुलिस को लिखित सूचना दी।

ठेके के पास रहता नशेड़ियों का जमघट, महिलाओं से करते अभद्रता
कल्याणपुर-शिवली रोड पर बैरी सवाई में देशी शराब के ठेके के आसपास नशेडिय़ों का जमघट लगा रहता है। यहां फुटपाथ पर कई दुकानें भी लगने लगी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक नशेड़ी यहां पर लोगों से बदसलूकी के साथ महिलाओं से अभद्रता व छेड़छाड़ करते हैं। हालांकि तिराहे पर शिवली थाने के बाघपुर चौकी की पुलिस की पिकेट रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed