फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Misdeed with a woman by entering the house, people caught the accused and handed him over to the police

Kanpur Dehat: घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fri, 14 Apr 2023 02:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Apr 2023 02:26 PM IST
सार

Kanpur Dehat Crime: पीड़ित महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ खन्ना यादव के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
Misdeed with a woman by entering the house, people caught the accused and handed him over to the police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में एक शख्स ने घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर दौड़े परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। पीड़ित का भाई आरोपी को बाइक से थाने लेकर जा रहा था। रास्ते में आरोपी बाइक से कूदकर भाग निकला।

विज्ञापन

काफी देर तलाश के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी को उसके घर से ही दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। रसूलाबाद के एक गांव निवासी दिव्यांग महिला बुधवार की शाम घर में अकेली थी। परिजन घर के बाहर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान बड़ी पलिया गांव निवासी राजेश उर्फ खन्ना यादव उसके घर में घुस गया और महिला से दुष्कर्म किया। महिला के चीखने पर उसकी मां और अन्य परिजन घर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़ कर पीड़ित महिला का भाई बाइक से लेकर थाने ला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बाइक से कूदकर भागा
इसी दौरान आरोपी रास्ते में बाइक से कूदकर खेतों में जा छुपा। काफी तलाश करने के बाद महिला के परिजनों ने उसे उसके ही घर से दबोच लिया। वहीं, महिला से दुष्कर्म की सूचना पर सीओ आशा पाल सिंह, थाना प्रभारी राम गोविंद मिश्रा व तिस्ती चौकी प्रभारी सीपी त्रिपाठी दलबल के साथ गांव पहुंचे।

आरोपी को भेजा गया है जेल
पीड़ित महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ खन्ना यादव के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed