फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Mercury again 44.8 degrees, hot winds made trouble, there is a possibility of thunderstorm and rain between 22 and 25 May

कानपुर देहात : पारा फिर 44.8 डिग्री, गर्म हवाओं ने किया बेहाल, 22 से 25 मई के बीच आंधी व बारिश की संभावना

Sat, 21 May 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Mercury again 44.8 degrees, hot winds made trouble, there is a possibility of thunderstorm and rain between 22 and 25 May
रसूलाबाद में गर्मी से बचाव के लिए बस स्टैंड पर कपड़े से शरीर ढके बैठे बच्चे। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मई माह में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। सप्ताह में दूसरी बार फिर से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीते सोमवार को भी अधिकतम तापमान इतना ही थी।
विज्ञापन

गर्मी के कारण गलियों से लेकर सड़क तक सन्नाटा पसरा नजर आया। शरीर झुलसाने वाली तेज धूप व गर्म हवाओं से हर कोई बेहाल दिखा। मौसम विभाग ने अब 22 से 25 मई के बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह के समय हल्की बदली छाई तो ऐसा लगा गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन नौ बजे ही बदली छंट गई और धूप निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 बजे से ही आसमान से आग बरसने लगी। दोपहर एक बजे गर्मी अपने प्रचंड रूप में पहुंच गई और बाहर निकलना मुश्किल हो गया। घरों में भी पंखे व कूलर गर्मी के आगे बेबस दिखाई दिए। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
वहीं साढ़े चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चले लू के थपेड़े चुभते रहे। जिले में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी के चलते लोग डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कानपुर सीएसए के मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की बदली छाने की संभावना जताई है। 22 मई से 25 मई के बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
पशुओं की विशेष देखभाल जरूरी
बढ़ते तापमान के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल है। पशु चिकित्साधिकारी गर्मी में पशुपालकों को मवेशियों की विशेष देखभाल करने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी बढ़ने पर पशुओं की पाचन प्रणाली व दुग्ध उत्पादन क्षमता पर असर पड़ता है।

पशुओं को दिन में कई बार ताजा पानी पिलाना चाहिए। इसके साथ हरा चारा खिलाना चाहिए। पशु बाड़े की छत पर घास व करवी डालें जिससे गर्मी की तपिश पशुओं तक ना पहुंचे। पशुओं को दिए जाने वाले पुष्टाहार का विशेष ध्यान रखें। उन्हें पेड़ की छाया में बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed