फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat meeting

बंद मिले सीसीटीवी तो केंद्र व्यवस्थापक नपेंगे : डीएम

Fri, 07 Feb 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat meeting
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने चेताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद मिले तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान बिना परिचय पत्र के कोई व्यक्ति नहीं रहना चाहिए। केंद्र के आसपास भीड़ एकत्र न होने दें। शासन की मंशा के अनुरूप हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराई जानी है। इसमें शिथिलता बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी तय है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में लगे सीसीटीवी चालू हालत में रखे जाएं। केंद्र पर पहले से ही जनरेटर की व्यवस्था रखें। किसी भी प्रकार का बहाना सुना नहीं जाएगा। केंद्र के अंदर बिना परिचय पत्र के कोई कक्ष निरीक्षण व अन्य कर्मी ड्यूटी नहीं करेगा। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में कोई चूक न की जाए।
विज्ञापन

उन्हें सीसीटीवी की निगरानी में रखने के साथ निर्धारित समय पर जिम्मेदारों के सामने ही खोला जाए। उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए जिम्मेदार को ही भेजा जाए। कई ऐेसे मामले सामने आए हैं कि केवल चतुर्थ श्रेणी को उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए भेजा जाता रहा है। इस बार ऐसा नहीं करना है। केंद्र व्यवस्थापकों ने केंद्र पर प्रश्न पत्रों की रखवाली व परीक्षा के दौरान पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की। इस पर डीएम ने सुरक्षा का भरोसा दिया। इस मौके पर एएसपी अनूप कुमार, एडीएम पकंज वर्मा, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, रमेश चंद्र, डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed