फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat meeting

मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम में लापरवाही पर होगी कार्रवाई:डीएम

Sun, 24 Nov 2019 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat meeting
जिला स्वास्थ समिति की बैठक करते डीएम - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। दो दिसंबर से शुरू हो रहे मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम में लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात शनिवार को डीएम राकेश कुमार सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में तैनात डाक्टरों की बायोमैट्रिक हाजिरी होने पर ही वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए साफ-सफाई, पानी, बिजली और दवाओं आदि की समुचित व्यवस्था रहनी चाहिए। अस्पतालों में डाक्टर व कर्मचारी समय से ड्यूटी पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो दिसंबर से मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसके तहत बीमारियों से बचाने के लिए जिले में सात दिन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सीएमओ डा. हीरा सिंह को बिना पंजीकृत चल रहे प्राइवेट अस्पतालों को बंद कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने को कहा।
विज्ञापन

डेंगू को लेकर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समय-समय पर फागिंग कराई जाए। सरकारी अस्पतालों में तैनात डाक्टर और कर्मचारियों बायोमैट्रिक हाजिरी होने पर ही वेतन दिए जाने के निर्देश भी सीएमओ को दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर की तरफ से ठेकेदारों का भुगतान न किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ जोगिंदर सिंह ने डीएम को बताया कि राजपुर, सरवनखेड़ा के अस्पतालों के निरीक्षण में गंभीर लापरवाही मिली थी। इस पर डीएम ने अस्पताल के अधीक्षकों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीएमओ डा. हीरा सिंह, अपर सीएमओ डा. वीपी सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed