{"_id":"64385f55d91f5d26ca090728","slug":"kanpur-dehat-measles-symptoms-found-in-18-people-in-subhash-nagar-health-department-team-investigated-kanpur-news-c-12-1-178405-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सुभाष नगर में 18 लोगों में मिले खसरा के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सुभाष नगर में 18 लोगों में मिले खसरा के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच
विज्ञापन
झींझक। नगर के सुभाष नगर में पांच बच्चों में खसरा के प्रबल और 13 लोगों में हल्के लक्षण मिले हैं। इनमें तीन बच्चों के रक्त का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की। अब यहां सोमवार को बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।
सुभाष नगर निवासी शाहरुख की बेटियों जोवा (5), जेबा (7), बेटे आदिल (3) के अलावा मोहल्ले के ही वाहिद की बेटियों नैना (3) व अलीशा (2) को बुखार आने के साथ ही चेहरे पर दाने निकल आए।
सूचना पर गुरुवार को सुभाष नगर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खसरा के लक्षण मिलने पर जोवा, जेबा व आदिल के रक्त के सैंपल लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल स्थित प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के माॅनीटर राजेश तिवारी ने बताया कि सीएचसी के कर्मियों के साथ मोहल्ले में घर-घर जाकर जांच की तो 13 अन्य लोगों में भी खसरा के हल्के लक्षण दिखे।
सीएचसी अधीक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि तीन बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। रिपोर्ट आने पर सही जानकारी होगी। सुभाष नगर में पांच आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाकर बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।