फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Married woman's body found hanging, four including husband accused of murder

कानपुर देहात : फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत चार पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 01 Apr 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Married woman's body found hanging, four including husband accused of murder
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वहीं, महिला के ताऊ ने हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बाबूपुरवा गांव निवासी चरन सिंह पुत्र पृथ्वीराज का विवाह दो वर्ष पूर्व नगला उदयभान जसवंतनगर जनपद इटावा निवासी ममता (21) पुत्री रामपाल के साथ हुआ था। गुरुवार को चरन मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन

इस दौरान ममता ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर जिंगले में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब सास मुन्नी देवी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। कमरे में झांककर देखा तो ममता फंदे से लटकी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने कमरे की दीवार तोड़कर दरवाजा खोला और ममता को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव के चौकीदार घनश्याम की सूचना पर सीओ डेरापुर शिव ठाकुर, थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी झींझक डीएन दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
मायके पक्ष से आए विवाहिता के ताऊ रामप्रताप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब तीन माह पूर्व देवर रवि ने छेड़छाड़ की थी। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी थी।

इस पर सभी ने रवि को समझाया था, लेकिन उसने दोबारा हरकत कर दी। इसके बाद पति, देवर, सास व ससुर पृथ्वीराज ने पुत्री की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। थाना प्रभारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed