फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Married woman murdered for not giving two lakh rupees in dowry, in-laws absconded

कानपुर देहात : दहेज में दो लाख रुपये न देने पर विवाहिता की हत्या, ससुरालीजन हुए फरार

Sun, 20 Mar 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Married woman murdered for not giving two lakh rupees in dowry, in-laws absconded
डडी गांव में घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के डडी गांव में दहेज की बकाया रकम नहीं देने पर ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटकाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने देख लिया तो ससुराल वाले शव छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन

वहीं, सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने दामाद, सास-ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ भोगनीपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट निवासी किसान जय मंगल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 2019 में उसने बेटी जूली की शादी सट्टी के डडी गांव निवासी हृदय कुमार से की थी। शादी में ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से तीन लाख में मोटर साइकिल, भैंस तथा अन्य कीमती सामान दे दिया था। बचे दो लाख रुपये को लेकर दामाद हृदय कुमार, पिता राम किशुन, सास और ननद आए दिन जूली को परेशान करते थे।
ससुराल वाले हृदय की शादी दूसरी जगह करने की धमकी भी देते थे। शुक्रवार दोपहर सभी ने मिलकर जूली की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटकाने का प्रयास किया। इसे ग्रामीणों ने देखा लिया तो ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।

ग्रामीणों ने ही सूचना उन्हें और पुलिस को दी। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो जूली का शव जमीन पर पड़ा था। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ भोगनीपुर प्रभात कुमार ने बताया कि पिता जयमंगल की तहरीर पर पति हृदय, उसकी मां, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed