{"_id":"5eb4171770c5b105377725e6","slug":"kanpur-dehat-married-woman-hanged-herself-under-suspicious-circumstances","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 07 May 2020 08:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 May 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र के सिंगरसीपुर गांव में बुधवार की रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतिका के पिता की इत्तफाकिया तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिंगरसीपुर गांव निवासी संजीव सैनी ने बताया कि वह पिता रामचंद्र सैनी से अलग परिवार के साथ रहता है। मां की तबियत खराब होने के कारण कई दिनों से खाना उसकी पत्नी लक्ष्मी(35) एक साथ बना रही थी। वह परिवार के साथ किसानी करता है।

बुधवार की शाम वह पत्नी के साथ पिता के यहां गया था। वहां पत्नी ने खाना बनाया और रोज की तरह घर चली आई। वह खाना खाने के बाद टिफिन में खाना लेकर आया तो दरवाजा बंद था। पत्नी को आवाज लगाता रहा वह नहीं बोली तो खिड़की से झांक कर देखा लक्ष्मी कमरे में कुंडे से साड़ी के सहारे लटक रही थी।
किसी तरह दरवाजा तोड़कर वह अंदर पहुंचा उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना पत्नी के मायके कानपुर नगर थाना सजेती के बीबीपुर निवासी परिजनों को दी। मृतका के पिता सुरेश सैनी परिजनों के साथ पहुंचे।
उन्होंने बताया कि पुत्री लक्ष्मी की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पांच वर्ष की बेटी तनु और डेढ़ वर्ष का बेटा छोटू है। थाना प्रभारी राम बहादुर पाल ने बताया कि मृतका के पिता ने इत्तेफाकिया मौत की सूचना की तहरीर दी है। जिसके आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।