फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Married woman dies after falling from bike on speed breaker, accident happened near Gahira village

Kanpur Dehat : स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर विवाहिता की मौत, गहिरा गांव के पास हुआ हादसा

Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Married woman dies after falling from bike on speed breaker, accident happened near Gahira village
शिवली। भाई के साथ उर्स देखने जा रही विवाहिता गहिरा गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर गई। इससे घायल महिला को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे जिंदा बताकर इलाज कराने की बात कहकर वापस ले गए।
विज्ञापन

खखरा गांव निवासी इदरीश की बेटी अंजुम बानो (24) की शादी बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा में हुई है। चार दिन पहले वह मायके आई थी। गुरुवार की रात शिवली से अंजुम अपने भाई लईक के साथ बाइक से रसूलाबाद कस्बे में चल रहे उर्स में जा रही थी।
विज्ञापन

शिवली-रसूलाबाद मार्ग पर गहिरा चौराहे के समीप बने स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर बैठी अंजुम बानो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सीएचसी शिवली पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉ. संध्या ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस को अस्पताल के वार्ड ब्वॉय विभांशु ने सूचना दी। थाना प्रभारी अपराध अब्दुल कलाम ने बताया कि सीएचसी में मृत घोषित करने के बाद भी महिला के परिवार वाले जिंदा बताकर इलाज के लिए कहीं और लेकर चले गए।

वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत
पुखरायां। मूसानगर क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास लिंक रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। विजयीपुर गांव निवासी राजनारायण ने बताया मां कमला देवी (75) शुक्रवार को नातिन मनीषा देवी के साथ शेरपुर गई थीं। लौटने पर गांव के पास पहुंचने पर लिंक रोड पर अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। इससे वह घायल हो गईं। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed