फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Marriage refused due to non-fulfillment of dowry demand, girl's side filed report against 11 people

कानपुर देहात : दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से किया इनकार, कन्या पक्ष ने 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 10 Jun 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Marriage refused due to non-fulfillment of dowry demand, girl's side filed report against 11 people
संदलपुर। मंगलपुर के एक गांव में बरात लाने के दो दिन पहले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। मामले में लड़की की मां ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गहिलापुर गांव निवासी मिथलेश कुमारी की बेटी साधना की शादी अकबरपुर कस्बा निवासी रामकुमार के बेटे विक्रांत उर्फ दीपू के साथ तय हुई थी। चार मार्च को गोद भराई और वरीक्षा हुई थी। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने तीन लाख रुपये व सोने की जंजीर विक्रांत के घरवालों को दी थी।
विज्ञापन

पहले शादी की तारीख 10 अप्रैल थी, लेकिन साधना की उम्र कम होने के कारण इसे 12 मई कर दिया गया था। महिला का आरोप है कि लड़के पक्ष के लोगों ने बारात लाने के दो दिन पहले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मांग पर असमर्थता जताने पर लड़के पक्ष के लोगों ने बारात लाने से इनकार कर दिया। इस पर साधना की मां ने विक्रांत उर्फ दीपू, उसके पिता राम कुमार, बहन दीपा, शिवकांती, गहिलापुर निवासी रिश्तेदार अरविंद व उसकी पत्नी सुनीता, पुत्र अभिलाष, चंद्र प्रकाश, ज्ञान सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

गहिलापुर के अरविंद का कहना है कि उनका विक्रांत से कोई रिश्ता नहीं है। गांव की रंजिश में महिला ने उनके नाम गलत दर्ज कराया है। थाना प्रभारी एके मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed