{"_id":"6244b1f55f9bc541426f73ee","slug":"kanpur-dehat-market-price-higher-than-msp-government-procurement-of-wheat-will-be-affected-akbarpur-news-knp688437618","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : एमएसपी से अधिक बाजार भाव, गेहूं की सरकारी खरीद होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : एमएसपी से अधिक बाजार भाव, गेहूं की सरकारी खरीद होगी प्रभावित
विज्ञापन
अकबरपुर उपमंडी स्थल में खोला गया क्रय केंद्र। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गेहूं की सरकारी खरीद में इस बार गेहूं का बाजार भाव अड़चन बन सकता है। गेहूं की फसल की कटाई व मड़ाई में अभी देर है। उधर गेहूं का बाजार भाव एमएसपी से काफी ऊपर है। इससे सरकारी खरीद प्रभावित होने की आशंका है।
रबी विपणन वर्ष 2021-22 में सरकारी गेहूं की खरीद के लिए 57 क्रय केंद्र बनाने पर सहमति बन गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी है। वहीं मौजूदा समय में बाजार में गेहूं का बाजार भाव 21 सौ रुपये के करीब है।
ऐसे में गेहूं की सरकारी खरीद प्रभावित होने के कयास लगाए जा रहे हैं। किसानों का भी कहना है कि बाजार भाव सही रहेगा तो उन्हें सरकारी क्रय केंद्रों पर अनाज बिक्री के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रूरा के कमलेश, सिठमरा के रजोल, डेरापुर के कृष्ण कुमार ने बताया कि इस बार गेहूं का बाजार भाव अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
इधर, कृषि जानकारों का कहना है कि जनपद में गेहूं का रकबा कम है। इसका असर भी सरकारी खरीद पर दिखेगा। हालांकि अभी गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों की ऑनलाइन पंजीकरण में अधिक रुचि नहीं दिख रही है।
15 मार्च से शुरू हुए पंजीयन में अब तक केवल 407 किसानों ने ही पंजीयन कराया है। इसमें से तीन किसानों का सत्यापन हो गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गेहूं का मौजूदा बाजार भाव एमएसपी से अधिक है। कटाई व मड़ाई के बाद गेहूं आने पर बाजार भाव में गिरावट होने की उम्मीद है।