फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Mahotsav: On the last day, the magic of Kailash Kher's music rose on people's heads, people danced to the songs

Kanpur Dehat Mahotsav : अंतिम दिन लोगों के सिर चढ़कर बोला कैलाश खेर के सुरों का जादू, गीतों पर झूमें लोग

Mon, 13 Feb 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat Mahotsav: On the last day, the magic of Kailash Kher's music rose on people's heads, people danced to the songs
मंच पर कैलाश खेर संग थिरकती युवतियां। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती में छह फरवरी से चल रहे कानपुर देहात महोत्सव के अंतिम दिन पार्श्व गायक कैलाश खेर ने मंच पर आते ही गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। उनके गानों पर दर्शक थिरकते नजर आए। मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया दिलरुबा गाना सुनाया तो पंडाल में तालियां गूंज उठीं।
विज्ञापन

कैलाश खेर ने इससे पहले हो जी मैं जाणा जोगी..रांझा रांझा गीत सुनाया। इसके बाद ऐ जी मारे चतुर सुजान... और उफ तौबा तौबा तेरी सूरत... सुनाकर लोगों का जोश बढ़ाया। इस बीच उन्होंने आगे की दीर्घा में बैठी युवतियों को मंच पर बुलाया लिया। इसके बाद कैलाश खेर के गाने पर युवतियां जमकर थिरकीं।
विज्ञापन

इसके बाद कैसे बताएं क्यूं तुझको चाहें...गीत दर्शकों के साथ गुनगुनाया। अमीर खुसरों के गीत सोई सोई सेज पर मुख पे डारे केश...हो पिया के रंग रंग दीन्हीं... की तान छेड़कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तेरे बिन नहीं लगता दिल मेरा ढोलना...गीत सुनाकर सिलसिला उन्होंने आगे बढ़ाया तो उनके सुर का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोलने लगा। कार्यक्रम में कैलाश खेर के साथ डीएम नेहा जैन व सीडीओ सौम्या पांडेय भी झूमती नजर आईं।

उद्योगपति हुए सम्मानित
एडीएम प्रशासन केशवनाथ गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने उद्यमी कपिल भाटिया, निखिल सक्सेना, शिवम रस्तोगी, अनुराग मालवीय आदि को मंच पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed