फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Looking for land to build a shooting range, Kidwai Nagar MLA wrote a letter to DM on June 15

Kanpur Dehat : शूटिंग रेंज बनाने के लिए भूमि की तलाश, 15 जून को किदवई नगर विधायक ने डीएम को लिखा था पत्र

Mon, 01 Aug 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Looking for land to build a shooting range, Kidwai Nagar MLA wrote a letter to DM on June 15
कानपुर देहात। जनपद में शूटिंग रेंज बनाने के लिए किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने प्रस्ताव दिया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने जरूरी 30 से 40 एकड़ भूमि की तलाश शुरू की है। अकबरपुर व भोगनीपुर तहसील में भूमि खोजी जा रही है।
विज्ञापन

खेलो इंडिया योजना में ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें मौका देने की पहल हो रही है। इसी को लेकर कानपुर देहात में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज विकसित करने के लिए किदवई नगर से विधायक महेश त्रिवेदी ने 15 जून को डीएम कानपुर देहात को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने बताया कि युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिले इसके लिए शूटिंग रेंज विकसित किया जाए। शूटिंग के लिए प्रदेश में आधारभूत संरचना का लंबे समय से अभाव है। जबकि अन्य पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान व दिल्ली में इसकी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर मंडल में यह सुविधा मिले तो आसपास के जिलों के मेधावी भी उभर सकते हैं। किदवई नगर विधायक के प्रस्ताव पर डीएम ने एडीएम प्रशासन व जिलाक्रीड़ा अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
शूटिंग रेंज के लिए ऊसर या बंजर 30 से 40 एकड़ भूमि की जरूरत है। शूटिंग रेंज में शार्ट गन, 0.22 रायफल, पिस्टल, एअर रायफल व पिस्टल से निशाने बाजी की सुविधा मिल सकेगी।

भूमि उपलब्ध होने पर विस्तृत आगणन प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शूटिंग रेंज बनने से यहां निशानेबाजी की प्रतियोगिताएं हो सकेंगी और युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यहां से युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेधा दिखाकर देश का नाम रोशन कर सकेंगे। भोगनीपुर व अकबरपुर एसडीएम से भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा गया है। - गरिमा सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed