फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Loader collided with a farmer standing on the roadside on Rura Road, death

Kanpur News: रूरा रोड पर सड़क किनारे खड़े किसान को लोडर ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 22 Jul 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Loader collided with a farmer standing on the roadside on Rura Road, death
कानपुर देहात। मुक्तापुर के पास रूरा रोड पर सड़क पार करने के लिए साइकिल लेकर खड़े किसान को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


नरिहा गांव के मजरा छेदी की मड़ैया निवासी मान सिंह (65) होमगार्ड पद से सेवानिवृत्त होने के बाद खेती किसानी करते थे। गुरुवार शाम को साइकिल से मुक्तापुर गए थे। वहां से वापस आने के लिए रूरा रोड पर आए और सड़क पार करने के लिए साइकिल लेकर खड़े हो गए।
विज्ञापन


इसी दौरान रूरा की तरफ से आए तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक लोडर लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर बेटा धीरेंद्र अन्य परिजनों के साथ मान सिंह को लेकर अकबरपुर के एक निजी अस्पताल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर पत्नी रमा देवी व अन्य परिजन रोने लगे। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed