फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : License issued only on 10th, medical store running in every hospital

कानपुर देहात : लाइसेंस सिर्फ 10 को हुआ जारी, चल रहे हर अस्पताल में मेडिकल स्टोर

Wed, 30 Mar 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : License issued only on 10th, medical store running in every hospital
कानपुर देहात। जनपद के सीएमओ ऑफिस में 60 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें से 10 अस्पतालों में मेडिकल स्टोर संचालन के लिए औषधि विभाग से लाइसेंस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद भी हर अस्पताल में अपना मेडिकल स्टोर चल रहा है। यहां पर मरीजों से मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है। सब कुछ जानकार भी स्वास्थ्य महकमा अनजान बना है।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक में 15 से ज्यादा ऐसे अस्पताल हैं, जिनमें मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा है। यहां मरीजों से दवा के मनमाफिक रुपये भी वसूल रहे हैं। इसी तरह रसूलाबाद, शिवली और संदलपुर क्षेत्रों में भी अस्पतालों के अंदर बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहे इन मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई के नाम पर औषधि विभाग अनजान बना है। जबकि, लोगों की ओर से कई बार इसकी शिकायत भी जा चुकी है। इस पर अधिकारी गोपनीय तरीके से जांच कर कार्रवाई की बात कहते हैं।
मरीज को देने के बाद दोबारा स्टोर पहुंच जाती दवा
जनपद के कई अस्पताल ऐसे हैं जहां पर मरीजों के उपचार के नाम पर तीमारदारों को दवाओं की लंबी चौड़ी सूची थमा दी जाती है। तीमारदार अस्पताल के ही मेडिकल स्टोर से यह दवाएं खरीद कर ले जाते हैं। इसके बाद चिकित्सा स्टाफ इन दवाओं को फिर से वहीं मेडिकल स्टोर में पहुंचा देते हैं।

कई प्राइवेट अस्पतालों के अंदर गैर कानूनी तरीके से मेडिकल स्टोर संचालित होने की जानकारी मिली है। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही छापामार कर कार्रवाई की जाएगी। - रेखा सचान, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed