फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Lawyer occupied land worth Rs 60 lakh of Forest Department, property investigation started

कानपुर देहात : वन विभाग की 60 लाख रुपये की भूमि पर अधिवक्ता का कब्जा, संपत्ति की जांच शुरू

Fri, 06 May 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Lawyer occupied land worth Rs 60 lakh of Forest Department, property investigation started
कानपुर देहात। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या में षड्यंत्र के आरोपी पुखरायां के अधिवक्ता की ओर से वन विभाग की जमीन पर भी अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

रेंजर ने पुलिस व उच्चाधिकारियों को इस बाबत अवगत कराया है। हालांकि मामले में पहले से ही बेदखली का वाद सिविल कोर्ट में चल रहा है। विवादित जमीनों में खेल करने वाले अधिवक्ता की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

पुखरायां कस्बा निवासी भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश तिवारी की हत्या में षड्यंत्र के आरोपी अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। फिलहाल पुलिस उसके घर की कुर्की की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खुलासा हुआ है कि अधिवक्ता ने पुखरायां बाईपास के पास वन विभाग की एक बिस्वा से अधिक जमीन में कब्जा किया है। उसने पत्नी के नाम एक जमीन का बैनामा कराने के बाद वन विभाग की कीमती जमीन पर कब्जा कर लिया।
भोगनीपुर रेंजर छेदालाल ने बताया कि अधिवक्ता ने विभाग की करीब 60 लाख की जमीन में कब्जा किया है। इस पर बेदखली का वाद चल रहा है। साथ ही इस प्रकरण से भी पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
वहीं पुखरायां के नाथू तालाब में करीब चार बिस्वा जमीन में कब्जा कर अधिवक्ता ने बाउंड्रीवॉल करवाने के साथ टीनशेड रखा लिया था। साथ ही अवैध कब्जे की जमीन पर निर्माण कराने के साथ उसे एक दुकानदार को किराए पर उठा दिया है।

पुखरायां के नाथू तालाब में अधिवक्ता के अवैध कब्जे का मामला संज्ञान में आने पर उसकी पैमाइश कराई जा चुकी है। अधिवक्ता के अवैध कब्जे व जमीन से संबंधित अन्य विवादित मामले खंगाले जा रहे हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार राय, एसडीएम भोगनीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed