फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Lawyer father-son may be prosecuted for land mafia, investigation of possession of pond land begins

कानपुर देहात : अधिवक्ता पिता-पुत्र पर हो सकती भूमाफिया की कार्रवाई, तालाब की भूमि पर कब्जे की जांच शुरू

Tue, 03 May 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Lawyer father-son may be prosecuted for land mafia, investigation of possession of pond land begins
कानपुर देहात। पुखरायां में भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या के षड्यंत्र का आरोपी अधिवक्ता जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर पहले से विवादित है। अब प्रशासन ने उस पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुखरायां में तालाब पर कब्जा व बुजुर्ग महिला का प्लाट हड़पने के मामले की पड़ताल की जा रही है। सूत्रों की मानें तो आरोपी पिता पुत्र पर जल्द ही भूमाफिया की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

पुखरायां कस्बा निवासी भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश तिवारी की हत्या के षड्यंत्र के आरोपी अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे व उसके बेटे अंबुज पराग उर्फ तनसय की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उनके घर कुर्की की तैयारी कर रही है वहीं प्रशासन ने पुराने मामले खंगालने शुरू कर दिए हैं। डीएम नेहा जैन ने एसडीएम भोगनीपुर को पुराने प्रकरण में जांच के निर्देश दिए हैं। अधिवक्ता पर पुखरायां कस्बा की निवासी वृद्धा का प्लाट हड़पने का भी आरोप है।
वृद्धा की तहरीर पर अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे समेत आठ लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने की रिपोर्ट दर्ज है। वहीं तहसील प्रशासन की छानबीन में सामने आया है कि पुखरायां के नाथू तालाब में अधिवक्ता ने कब्जा कर निर्माण करा रखा है।

इस पर नगर पालिका सिविल कोर्ट में मुकदमा लड़ रही है। वहीं, अधिवक्ता पर अवैध कब्जे के कई और मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने अधिवक्ता पर भूमाफिया की कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसडीएम अजय कुमार राय ने बताया कि अधिवक्ता की ओर से किए गए अवैध कब्जों के मामलों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर भूमाफिया की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed