{"_id":"62703633feccf307b470906f","slug":"kanpur-dehat-laborer-s-body-found-near-home-wife-accused-of-murder-akbarpur-news-knp694598238","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : घर के पास मिला मजदूर का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : घर के पास मिला मजदूर का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतक मजदूर के बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। हरिहरपुर निवासी मजदूर का शव सोमवार की सुबह उसके घर के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मामले में मजदूर की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।
पत्नी ने हाजिरपुर निवासी पर पति को साथ ले जाने व जबरन मजदूरी कराने का भी आरोप लगाया है। हालांकि शव में कहीं भी चोट के निशान नहीं दिखे हैं। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरिहरपुर गांव के बृजेश कुमार (42) का शव सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में उसके घर के पास पड़ा मिला। इससे बृजेश की पत्नी व बच्चों ने देखा तो कोहराम मच गया।
पत्नी डोली ने पुलिस को बताया कि रविवार को हाजिरपुर गांव के श्याम सिंह उसके पति को मजदूरी के लिए साथ ले गए थे। रात में वह घर नहीं लौटे और सुबह पास में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पति से मजदूरी कराने वाले लोगों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। यह लोग पति से जबरन मजदूरी करवाते थे। काम पर न जाने पर पिटाई करते थे।
घटना की सूचना पर एसडीएम महेंद्र कुमार व सीओ रविकांत गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए गए। टीम को शव पर चोट के निशान नहीं मिले।
सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।