फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Khalasi's death, relatives jammed Gajner Raipur road demanding compensation, jam opened after half an hour

कानपुर देहात : खलासी की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग कर गजनेर रायपुर मार्ग किया जाम, आधे घंटे बाद खुला जाम

Thu, 16 Mar 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Khalasi's death, relatives jammed Gajner Raipur road demanding compensation, jam opened after half an hour
जाम खुलवाने के लिए लोगो को समझाते चौकी इंचार्ज। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। गजनेर स्थित एचपीसीएल डिपो में संबद्ध टैंकर के घायल खलासी की मंगलवार की रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग कर डिपो के मेन गेट पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। यहां करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

गोगूमऊ में एचपीसीएल डिपो है। यहां लखनऊ के हिंद ट्रांसपोर्ट कंपनी के टैंकर संबद्ध हैं। इन्हीं टैंकरों से तेल भेजा जाता है। ररुवा निवासी शिवपाल (40) टैंकर का खलासी था। 28 जनवरी को टैंकर लेकर नवाबगंज निवासी चालक ज्ञान मध्यप्रदेश के नौगांव गया था। साथ में खलासी शिवपाल भी गया था।
विज्ञापन

वहां टैंकर खाली कर वापस लौटते समय कालपी के पास मौरंग लदे ट्रक को ओवरटेक करने में टैंकर से सड़क किनारे लगे पेड़ की मोटी डाल खलासी साइड में टकरा गई थी। हादसे में शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चालक ने कालपी के सरकारी अस्पताल में उसे भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से परिजन उसे हैलट कानपुर ले गए। इसके बाद कानपुर के गीतानगर स्थित एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। इधर, इलाज के दौरान मंगलवार की रात शिवपाल ने दम तोड़ दिया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बुधवार की सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुआवजे की मांग कर एचपीसीएल डिपो के गेट पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे गजनेर रायपुर रोड पर माल वाहक वाहनों की आवाजाही रुक गई।

सूचना पर पामा चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता लल्लू व पत्नी सुशीला से वार्ता की। कहा कि पोस्टमार्टम और दर्ज केस के आधार पर क्लेम दिलाने में मदद करेंगे।
इसके बाद परिजन शव उठाने के लिए मान गए। करीब आधे घंटे बाद शव उठा तब आवागमन शुरू हो सका। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed