फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Kanpur Dehat first, 13 police stations also top in disposal of complaints in IGRS

Kanpur News: आईजीआरएस में आई शिकायतों के निस्तारण में कानपुर देहात प्रथम, 13 थाने भी अव्वल

Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Kanpur Dehat first, 13 police stations also top in disposal of complaints in IGRS
कानपुर देहात। आइजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने में जिले ने प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के थानावार रैंकिंग में जिला कानपुर देहात के 13 थानों ने प्रथम रैंकिंग हासिल की। इसमें सीओ अकबरपुर सर्किल के सभी पांचों थानों ने प्रदेश रैंकिंग में प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन



जिले में जनता की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने में आइजीआरएस रैंकिंग में कानपुर देहात प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। कानपुर देहात के 13 थाने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में सूबे में अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अकबरपुर, रूरा, गजनेर, रनियां के साथ महिला थाना, मूसानगर, भोगनीपुर, देवराहट, सिकंदरा, अमराहट, रसूलाबाद, शिवली व बरौर शामिल हैं। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया जनसुनवाई व आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जा रहा है।

इसमें अकबरपुर सीओ सर्किल के पांचों थानों को प्रदेश रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जनता की शिकायतें सबसे पहले प्राथमिकता से निस्तारित की जा रही हैं।


पुलिस कर्मियों ने बेहतर कार्य किया, जिससे जनता की शिकायतों का निस्तारण सही से किया गया। आने वाले समय में भी जनता की समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed