{"_id":"5d5318e08ebc3e6cba54ca38","slug":"kanpur-dehat-jail-akbarpur-news-knp507433151","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को होगी दो सजायाफ्ता बंदियों की रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को होगी दो सजायाफ्ता बंदियों की रिहाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। स्वतंत्रता दिवस पर जेल में बंद दो सजायाफ्ता बंदियों की रिहाई होगी। दोनों बंदी जुर्माना राशि जमा न कर पाने के कारण सजा पूरी करने के बाद भी बंद हैं। कानपुर की एक संस्था ने जुर्माना राशि जमा करने की जिम्मेदारी ली है।
डेरापुर निवासी कमल नट पर युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म का आरोप लगा था। इस मामले में डेरापुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कोर्ट ने कमल नट पर लगे आरोपों को सही पाया था। कोर्ट ने उसे सात साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जेल प्रशासन के मुताबिक कमल नट सात साल की सजा पूरी कर चुका है। जुर्माना राशि न दे पाने पर कुछ और सजा भी काट चुका है। अब उस पर 4112 रुपये जुर्माना शेष बचा है। भोगनीपुर निवासी दीपू को पुलिस ने चोरी और चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया था। उस पर चोरी और चोरी के प्रयास के चार मामले दर्ज हैं।
कोर्ट ने दीपू को तीन माह तक की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जेल प्रशासन के मुताबिक दीपू सजा पूरी कर चुका है। उस पर जुर्माने की 9400 रुपये बाकी बचा है। जुर्माने की राशि अदा न कर पाने पर दोनों की जेल से रिहाई नहीं हो सकी। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि कानपुर नगर की एक संस्था ने दोनों बंदियों की बकाया जुर्माना राशि जमा करने की जिम्मेदारी ली है। जुर्माना राशि जमा होने पर दोनों बंदियों की 15 अगस्त को रिहाई हो जाएगी।