फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat jail

कचहरी की हवालात में गंदगी देख बंदियों ने किया हंगामा

Sun, 04 Aug 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat jail
कानपुर देहात। माती कचहरी परिसर में बने हवालात में गंदगी देखकर शनिवार को बंदियों ने अंदर जाने से मना कर दिया। पुलिस ने जब जबरदस्ती की तो बंदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बंदियों का आरोप था कि हवालात में महीनों तक सफाई नहीं कराई जाती है। ऐसे में वहां एक मिनट रुकना मुश्किल है। इधर, हंगामा की जानकारी पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जिला कारागार से पेशी के लिए अदालत ले जाने वाले बंदियों को कचहरी परिसर की हवालात में रखा जाता है। इसके बाद एक-एक कर उन्हें संबंधित अदालत तक पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जाता है। कचहरी में बने हवालात की दीवारों पर पान मसाला थूका गया है। उसके अंदर झाड़ू तो कई महीनों से नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

शनिवार को बंदियों को लेकर पुलिस कर्मी पहुंचे। लेकिन हवालात में गंदगी देखकर बंदियों ने अंदर जाने से इंकार कर दिया। पुलिस के जोर जबरदस्ती करने पर मामला बिगड़ गया। बंदी एकजुट होकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इस पर एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ अर्पित कपूर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बंदियों को सफाई कराने का भरोसा देकर शांत कराया। इससे करीब आधे घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। वहां अधिवक्ताओं व वादकारियों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह ने कहा कि हवालात में गंदगी होने पर बंदियों ने हंगामा किया था। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया है। जल्द ही हवालात की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed