फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : It rained overnight, east wind increased melting, people gathered near the bonfire

कानपुर देहात : रात भर हुई बारिश, पूर्वी हवा ने बढ़ाई गलन, अलाव के पास जुटे रहे लोग

Sat, 08 Jan 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : It rained overnight, east wind increased melting, people gathered near the bonfire
बारिश से अकबरपुर क्रय केंद्र में भीगा धान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। तेज हवा के साथ गुरुवार की रात भर जिले में रुक-रुक कर बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह भी बूंदाबांदी के बाद दिन भर बादल छाए रहे। वहीं उत्तर पूर्वी हवा से गलन बढ़ गई है। धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने हवा संग बारिश की संभावना पहले ही जताई थी। दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। करीब 4.3 किमी की रफ्तार से चली उत्तर पूर्वी हवा की वजह से लोग ठंड से परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह कई बार बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। ठंड से बचाव के लिए महिलाओं ने छोटे बच्चों को गर्म कपड़ों से ढक कर रखा। वहीं बुजुर्ग अलाव तापते नजर आए। रात में हुई बारिश से कई जगह जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील में रास्ते पर जलभराव व कीचड़ से लोगों को निकलने में परेशानी हुई। बीआरसी परिसर में जलभराव हो गया। भुगनियापुर रोड व ओवर ब्रिज चौराहे पर भी जलभराव रहा। शाम होते ही कोहरा छा गया। इससे वाहन सवार धीमी रफ्तार में निकले।

कोहरे के बीच नबीपुर में हाईवे पर लाइट जलाकर जाते वाहन। संवाद

कोहरे के बीच नबीपुर में हाईवे पर लाइट जलाकर जाते वाहन। संवाद- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed