फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Investigation started into the role of District Panchayat member in illegal mining of soil

कानपुर देहात ः मिट्टी के अवैध खनन में जिला पंचायत सदस्य की भूमिका की जांच शुरू

Mon, 14 Mar 2022 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Investigation started into the role of District Panchayat member in illegal mining of soil
गजनेर थाने में खड़ी सीज जेसीबी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कानपुर झांसी रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसमें मिट्टी भराई का काम भी हो रहा है। पामा से लेकर तिलौंची तक रात में जमकर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे आसपास के गांवों के किसान परेशान हैं। तहसीलदार ने दो डंपर व जेसीबी पकड़ी कर सीज कर दी है। ग्रामीणों ने अफसरों को जानकारी दी कि एक जिला पंचायत सदस्य ग्राम सभा व कई किसानों की भूमि से रात में चुपचाप खनन करवा रहा है। इस पर जिपं सदस्य की भूमिका की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के दोहरीकरण में मिट्टी की पुराई कराई जा रही है। हो रही है। इस काम में सत्तापक्ष से जुड़े कई लोग शामिल होकर अवैध खनन करा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार खुद को एक सांसद का करीबी बताने वाला जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पामा से लेकर तिलौंची तक खाली पड़ी ग्राम सभा की जमीन में जमकर खनन कराया है। कई किसानों के खेत रात में जेसीबी से खुदवा डाले हैं। पामा, सूरजपुर, हृदयपुर, नाही ज्यूनिया, रतवा, तिलौंची, हिम्मापुरवा गांवों के आसपास ग्राम सभा की खाली पड़ी जमीन में भी खनन कर तालाब बना दिया गया है।
यहां रात भर जेसीबी व डंपर चलते हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अवैध खनन से उनकी फसलें खराब हो रही हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार से जांच की बात कही है।

अवैध खनन की जानकारी पर तहसीलदार को भेजा गया था। दो डंपर व एक जेसीबी सीज कराई गई है। खनन में संलिप्त लोगों की जांच कराई जा रही है। एक जिला पंचायत सदस्य का भी नाम आ रहा है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - वागीश कुमार शुक्ला, एसडीएम अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed