फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : In Saravankheda town, a shopkeeper died after being electrocuted by a fan.

Kanpur Dehat: पंखे में उतर आया था करंट, चपेट में आकर दुकानदार की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 17 Aug 2023 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 01:51 AM IST
सार

पामा चौकी इंचार्ज कौशल किशोर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुकान के काउंटर पर रखे टेबल फैन में करंट उतरने से हादसा हुआ है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : In Saravankheda town, a shopkeeper died after being electrocuted by a fan.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कानपुर देहात के सरवनखेड़ा क्षेत्र में एक कॉस्मेटिक दुकान के अंदर काउंटर पर रखे टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट से आने से दुकानदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सरवनखेड़ा निवासी जय साहू के बेटे अनुराग (18) ने घर में ही कॉस्मेटिक की दुकान खोल रखी थी।

विज्ञापन

मंगलवार की शाम चार बजे वह दुकान में काउंटर पर बैठा था। अचानक पास रखा टेबल फैन उस पर गिर गया। इससे उसमें उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस कर जमीन पर गिर गया। दुकान पहुंचीं उसकी मां अनुराधा ने उसे जमीन पर गिरा देखा, तो शोर मचाया।
विज्ञापन

इस पर आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी गजनेर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, खबर पाकर मां, भाई राजा, बहन प्रीती, काजल बिलख पड़े। पामा चौकी इंचार्ज कौशल किशोर ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed