{"_id":"630fbf3faa68e86c5427afa1","slug":"kanpur-dehat-in-rahimnagar-rasulabad-an-angry-girl-hanged-herself-after-being-scolded-by-her-mother-akbarpur-news-knp7157055158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : रसूलाबाद के रहीमनगर में मां की डांट से नाराज युवती ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : रसूलाबाद के रहीमनगर में मां की डांट से नाराज युवती ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
युवती की मौत से दुखी परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। झाड़ू नहीं लगाने पर मां की डांट से नाराज होकर रहीम नगर निवासी युवती ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
कस्बे के रहीम नगर निवासी किसान रामकृष्ण दिवाकर के परिवार में पत्नी श्यामा देवी, बेटा सन्नी, दीपक और बेटी रश्मि (20) थी। बुधवार सुबह घर में गंदगी देख श्यामा ने बेटी को झाड़ू नहीं लगाने पर डांट दिया।
इसके बाद श्यामा किसी काम से घर से बाहर चली गई। इससे नाराज होकर घर में अकेली युवती ने छत के कुंडे में दुपट्टे का फंदा डालकर जान दे दी। जब श्यामा घर पहुंची तो बेटी का शव फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन
पड़ोसियों की मदद से उसने बेटी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घर पहुंची और जांच की। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।