फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: In Bhoganipur's Macha village, Inter student hanged herself with a saree.

Kanpur News: भोगनीपुर के माचा गांव में इंटर के छात्र ने साड़ी से फंदा लगाकर दी जान

Sat, 15 Apr 2023 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: In Bhoganipur's Macha village, Inter student hanged herself with a saree.
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के माचा गांव में शुक्रवार को इंटर के एक छात्र ने घर के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


माचा गांव निवासी वेद प्रकाश सचान उर्फ कल्लू ने बताया कि पुत्र प्रथम सचान (17) ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। इस समय वह घर में ही था। शुक्रवार को उसने घर के एक कमरे में लगे कुंड़े में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


कुछ समय बाद काम से कमरे में पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाल अजयपाल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed