फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat : Illegal parking along Kanpur-Etawa and Jhansi highways risk of accidents

kanpur dehat : कानपुर-इटावा और झांसी हाईवे किनारे अवैध पार्किंग से हादसों का खतरा

Mon, 25 Jul 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat : Illegal parking along Kanpur-Etawa and Jhansi highways risk of accidents
हाईवे में बारा टोल के पास खड़े ट्रक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा और झांसी हाईवे पर अनियमित तरीके से सड़क किनारे मालवाहक वाहन खड़े रहते हैं। हाईवे किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग रोकने के लिए ठोस योजना तैयार नहीं होने से हादसों में गिरावट नहीं हो रही है।
विज्ञापन

हर हादसे के बाद निगरानी के निर्देश जारी होते हैं। दो-तीन दिनों तक सख्ती के बाद इसे फिर से नजरअंदाज किया जाने लगता है। वहीं, यातायात पुलिस और एआरटीओ प्रवर्तन की कार्रवाई चालान काटने व वाहन सीज करने तक ही रह जाती है।
विज्ञापन

जनपद से निकले कानपुर-इटावा हाईवे पर हर वर्ष करीब 800 और कानपुर-झांसी हाईवे पर करीब 900 से ज्यादा लोगों की जान जाती है। बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने के लिए शासन ने सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों की अवैध पार्किंग को बंद कराने के निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी इटावा-कानपुर व कानपुर-झांसी हाईवे के किनारे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। रात के अंधेरे में यह वाहन नहीं दिखने से कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। सबसे ज्यादा माल वाहक वाहन और ओवरलोड वाहन भोगनीपुर क्षेत्र के हाईवे में खड़े होते हैं।
इसी तरह अकबरपुर क्षेत्र के बारा टोल से लेकर रनियां तक सर्विस रोड से लेकर हाईवे पर सड़क पर गिट्टी मौरंग से लदे ट्रक खड़े होते हैं। एआरटीओ प्रवर्तन की ओर से इन वाहनों के कागजात चेक किए जाते हैं। अगर कागज पूरे मिले तो नो पार्किंग में वाहनों का चालान काटकर अधिकारी अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ लेते हैं।
सक्रिय पेट्रोलिंग से वाहन चालकों पर लग सकती लगाम
दो हाईवे वाले जनपद में मालवाहक वाहनों को सड़क किनारे से हटाने के लिए पुलिस महकमे की ओर से पेट्रोलिंग पर जोर नहीं दिया जाता है। इसका असर है कि चालकों में पुलिस का डर नहीं दिखता है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों को हटवाने के लिए पुलिस नियमित पेट्रोलिंग करे तो चालकों में कार्रवाई का डर दिखेगा। प्रभावी तरीके से वाहन का चलान करने के साथ अन्य कार्रवाई की जाए तो इस पर रोक लग सकती है।
हाईवे में सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। चालकों को चेतावनी भी दी जा रही कि हाईवे किनारे ट्रक न खड़े करें। चालान काटने व वाहन सीज करने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ, यातायात

हाईवे किनारे खड़े होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चल रहा है। हर दिन वाहनों को सीज और चालान करने की कार्रवाई की जाती है। वाहन चालकों को चेतावनी भी दी जाती है। - सोमलता यादव, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed