फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Illegal arms factory caught in the forest, 12 weapons recovered, one arrested

कानपुर देहात : जंगल में पकड़ी अवैध असलहा फैक्टरी, 12 असलहे बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Illegal arms factory caught in the forest, 12 weapons recovered, one arrested
पुलिस हिरासत में अवैध असलहे की फैक्टरी चलाने का आरोपी व जानकारी देते एएसपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रसूलाबाद के सहबाजपुर गांव के बाहर जंगल में अवैध असलहा बनाने के कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर छह बने हुए और छह अधबने असलहे बरामद किए गए हैं। मौके से उपकरण भी मिले हैं। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

माती स्थित पुलिस लाइन में अवैध असलहा फैक्टरी का खुलासा करते हुए एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि सहबाजपुर गांव के पास घने जंगल में अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत गौतम व रसूलाबाद पुलिस ने मिलकर जंगल में छापा मारा। पुलिस को मौके से छह बने हुए व पांच अधबने तमंचे बरामद हुए। एक अधबनी बंदूक भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से सहबाजपुर के ही अनूप सिंह उर्फ सरदार को गिरफ्तार किया गया है। उसका एक साथी फरार हो गया है। अनूप असलहे कन्नौज, कानपुर व आसपास के अन्य जनपदों में सप्लाई करता था।
उसके पास से असलहा बनाने के उपकरण भी मिले हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध शस्त्र बनाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।

जंगल में असलहा फैक्टरी चलाने में पकड़े गए अपराधी व उसके साथियों के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। - स्वप्निल ममगाई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed