{"_id":"62951e0d36c3a803266f6c05","slug":"kanpur-dehat-if-the-photographer-did-not-bring-the-bride-refused-to-marry-the-procession-returned-after-the-agreement-akbarpur-news-knp6997628190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : फोटोग्राफर नहीं लाए तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार, समझौते के बाद लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : फोटोग्राफर नहीं लाए तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार, समझौते के बाद लौटी बरात
विज्ञापन
संदलपुर। वर पक्ष के फोटोग्राफर लेकर न आने पर नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। आपसी समझौते के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
मंगलपुर थानाक्षेत्र के अनोखे पुरवा गांव निवासी रामशंकर ने बेटी उपासना उर्फ सलोनी की शादी भोगनीपुर क्षेत्र के डुबकी गांव के अरुण कुमार के साथ तय की थी। 27 मई को तिलक हुआ। 28 मई को अरुण बरात लेकर अनोखे पुरवा गांव पहुंचा।
बैंड-बाजे की धुन पर बराती डांस करते हुए दुल्हन के घर पहुंचे। वहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को स्वागत किया। इसके बाद द्वारचार के दौरान दुल्हन दरवादजे पर पहुंची। कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफर न देख वह भड़क गई।
विज्ञापन
इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी उपासना शादी को तैयार नहीं हुई, तो वर पक्ष के लोगों को पुलिस को पूरा वाकया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वधू व वर पक्ष की तरफ से दिए गए सामान को एक-दूसरे को वापस करा दिया।
इसके बाद अरुण बिना दुल्हन के बरात लेकर लौट गया। थानाप्रभारी एके मिश्र ने बताया कि वर व वधू पक्ष में समझौता हो गया है। फिर भी अगर कोई पक्ष तहरीर देगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।