{"_id":"6504bc2b84a5274b0e0250f6","slug":"kanpur-dehat-if-the-demand-of-rs-3-lakh-in-dowry-was-not-met-then-triple-talaq-was-given-kanpur-news-c-220-1-akb1004-2935-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: दहेज में तीन लाख रुपये की मांग नहीं हुई पूरी, ससुराल जाकर पत्नी को दिया तीन तलाक, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: दहेज में तीन लाख रुपये की मांग नहीं हुई पूरी, ससुराल जाकर पत्नी को दिया तीन तलाक, जांच शुरू
Sat, 16 Sep 2023 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:48 AM IST
सार
पीड़ित विवाहित ने शुक्रवार को रूरा थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के रूरा कस्बे में दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई, तो पति ने ससुराल जाकर पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया। विवाहिता ने शुक्रवार को रूरा थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
सरसी गांव निवासी तौफीक की पुत्री रुबीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 28 दिसंबर 2021 को कानपुर नगर के रूमा में रहने वाले नसीम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से पति ने दहेज में तीन लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
मांग पूरी न होने पर उसको प्रताड़ित किया। इससे वह बीमार हो गई। सूचना पर भाई मोनू करीब आठ महीने पहले उसे ससुराल से मायके ले आया था। इसके बाद सात सितंबर को नसीम अपनी बहन शाहजहां बानो के साथ सरसी गांव आया और फिर तीन लाख रुपये की मांग की। इन्कार करने पर नसीम ने उसे तीन बार तलाक बोल दिया। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।