फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat holi festival

सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए त्योहार, नई परंपरा न डालें

Wed, 04 Mar 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat holi festival
कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक करते डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देेहात। कलक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की गई। जिलाधिकारी
विज्ञापन

राकेश कुमार सिंह और एसपी अनुराग वत्स ने चेतावनी दी कि किसी पर जबरन रंग डालकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो गिरफ्तारी होगी। डॉक्टर, एंबुलेंस और इमरजेंसी व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।
डीएम ने कहा कि हर स्वास्थ्य केंद्र पर 9 व 10 मार्च को डॉक्टरों की उपलब्धता रहनी चाहिए। नगरीय क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। ढीले विद्युत तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए। एसडीएम को निर्देश दिया कि वह लगातार क्षेत्र में निगरानी रखें। कोई नई परंपरा लागू न की जाए। एसपी ने कहा कि धारा 144 लागू है। इसका अनुपालन कड़ाई से कराया जाएगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों की सूचना शांति समिति के लोग स्थानीय पुलिस के साथ अफसरों के नंबरों पर दे सकते हैं। कोई भी 112 पर कॉल करके सूचना दे सकता है। तत्काल कार्रवाई होगी। बैठक में एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एएसपी अनूप कुमार, सभी एसडीएम, सीओ व क्षेत्र से आए संभ्रात नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं अकबरपुर पुलिस चौकी परिसर में एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ संदीप सिंह ने शांति समिति की बैठक की। पुलिस लाइन में एसपी ने अलग से सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। मूसानगर थाने में शांति समिति की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी आशाराम पाल ने कहा कि सभी लोग शांति पूर्ण और भाईचारे के साथ होली मनाएं। थाना प्रभारी राम बहादुर पाल एवं संभ्रांत नागरिकों में विद्या सागर त्रिपाठी, नीरज पांडेय, राजीव सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन पर अलर्ट
होलिका दहन पर अलर्ट जारी किया गया है। कहीं भी नए होलिका स्थल नहीं बनाए जाएंगे। न ही कोई नई परंपरा डाली जाएगी। पुराने विवादित स्थलों पर पुलिस का पहरा रहेगा। होलिका दहन व रंगोत्सव की निगरानी खुफिया करेगी।

जिले में 1738 स्थलों में होलिका दहन होता है। 9 मार्च को होलिका दहन होना है। पिछली बार 139 होलिका दहन स्थलों को संवेदनशील घोषित किया गया था। इस बार फिर नए सिरे से चिह्नाकंन हो रहा है। जरूरत के हिसाब से थानों में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जाएगा। विवादित स्थलों पर पुलिस का पहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed