फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat High speed havoc on highway bus overturns after losing control half a dozen passengers injured

कानपुर देहात हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पलटी सवारियों से भरी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

Tue, 22 Sep 2026 11:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 22 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: डेरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पवनाइया गांव के पास बिहार से जयपुर जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat High speed havoc on highway bus overturns after losing control half a dozen passengers injured
घटनास्थल पर पलटी पड़ी बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात जिले के डेरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर पवनाइया गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से जयपुर जा रही अमर ट्रैवल्स की एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर बीच हाईवे पर ही पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन



विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस काफी तेज रफ्तार में थी। जैसे ही बस डेरापुर थाना क्षेत्र के पवनाइया गांव के पास पहुंची, चालक वाहन से अपना संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचों-बीच पलट गई। बस के पलटते ही अंदर मौजूद यात्रियों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Dehat High speed havoc on highway bus overturns after losing control half a dozen passengers injured
kanpur dehat accident - फोटो : amar ujala

आधा दर्जन यात्री घायल, टला बड़ा हादसा
जान बचाने के लिए लोग खिड़कियों व शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराने में जुटी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed