{"_id":"5db5bc388ebc3e93b9524ab8","slug":"kanpur-dehat-health-akbarpur-news-knp5223198177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के आरोप में पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने के आरोप में पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। हादसे में मरी छात्रा का जल्दी पोस्टमार्टम कराने के नाम पर पोस्टमार्टम हाउस में कर्मचारियों का रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जांच शुरू हो गई है। डीएम राकेश सिंह ने सीएमओ डा. हीरा सिंह को मामले की जंच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में सीएमओ ने तीनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
शिवली के केसरी निवादा गांव निवासी नौवीं की छात्रा पुष्पा (15) की पांच अक्टूबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसी दिन पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। तब पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने जल्दी पोस्टमार्टम कराने के नाम पर परिजनों से 960 रुपये ले लिए थे। इसका वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुष्पा के पिता ने मामले की शिकायत सीएम व डीएम से की। डीएम ने इसे गंभीरता से लेकर सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इधर, सीएमओ ने मामले में नोडल अधिकारी पोस्टमार्टम डा. जयकरन प्रसाद, फार्मेसिस्ट अजीत कुमार कटियार, अनूप सचान को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सीएमओ हीरा सिंह ने बताया कि मामले में तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।