फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Head master and assistant teacher suspended for tampering with teachers

कानपुर देहात : शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ में हेड मास्टर व सहायक शिक्षक निलंबित

Fri, 24 Sep 2021 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Head master and assistant teacher suspended for tampering with teachers
कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय के हेड मास्टर व सहायक शिक्षक को शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विशाखा समिति की ओर से जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद बीएसए ने गुरुवार को ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ब्लॉक के एक संविलियन विद्यालय में तैनात तीन महिला शिक्षकों ने विद्यालय के हेड मास्टर प्रभाकांत बाजपेई व सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुशवाहा पर छेड़छाड़ व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। महिला शिक्षकों ने 24 अगस्त को इसकी शिकायत पुलिस व बीएसए से की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने विभाग को ही आंतरिक जांच कराने के लिए कहा था। इस पर बीएसए ने दो महिला बीईओ व एक पुरुष बीईओ की विशाखा समिति गठित कर जांच कराई। जांच टीम को महिला शिक्षकों ने बताया कि प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक स्कूल के समय उन पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस में बुलाकर पास में बैठने का दबाव बनाते हैं। एक महिला शिक्षक का आरोप है कि इसकी वजह से उसे माइग्रेन की दिक्कत हो गई। इसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। शिक्षकों की हरकतें 24 अगस्त को ग्रामीणों को पता चलीं थी इस पर लोगों ने स्कूल पहुंच कर उनकी पिटाई की थी।
वहीं आरोपी शिक्षकों ने बताया कि महिला शिक्षक कानपुर से आती हैं। समय से स्कूल आने के लिए कहने पर वह खुन्नस में गलत आरोप लगा रही हैं। विशाखा समिति ने बुधवार को रिपोर्ट बीएसए को सौंपी।
इसमें शिक्षिकाओं की ओर से लगाए गए छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप सही पाए गए। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक प्रभाकांत बाजपेई व सहायक शिक्षक वीरेंद्र कुशवाहा को निलंबित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच अब खंड शिक्षाधिकारी अकबरपुर को सौंपी है।

विशाखा समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। विस्तृत जांच करने की जिम्मेदारी अकबरपुर बीईओ को दी गई है। दोनों शिक्षकों को निलंबन अवधि में अलग-अलग एकल विद्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
- सुनील दत्त, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed