Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Guard's body found lying in mud on roadside, family in turmoil

Kanpur Dehat: सड़क किनारे कीचड़ में पड़ा मिला गार्ड का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 12 Feb 2026 10:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Guard's body found lying in mud on roadside, family in turmoil
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शिवली थाना क्षेत्र के महरमताबाद के पास बेला-कानपुर मार्ग किनारे मंगलवार को कीचड़ भरे गड्ढे में एक गार्ड घायल हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी शिवली पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी धीरेंद्र कुमार (27) कानपुर नगर के पनकी पावर हाउस में प्राइवेट गार्ड की नौकरी करते थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह वह बेला-कानपुर मार्ग पर मरहमताबाद के पास कीचड़ भरे गड्ढे में पड़े मिले। पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी थी। पुलिस उन्हें सीएचसी शिवली ले गई। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर मां उर्मिला, भाई अजय, बृजेंद्र, बहन मीना व अन्य परिजन रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। अजय ने बताया कि भाई मंगलवार की शाम बाइक से निकला था। इसके बाद देर रात तक वह घर पर नहीं लौटा, सुबह परिजन उसकी तलाश करते इससे पहले उसकी मौत होने की जानकारी मिली। शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गार्ड के अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed