फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Government ration caught outside FCI warehouse, DM handed over investigation to SDM

कानपुर देहात ः एफसीआई गोदाम के बाहर पकड़ा सरकारी राशन, डीएम ने एसडीएम को सौंपी जांच

Sat, 12 Mar 2022 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Government ration caught outside FCI warehouse, DM handed over investigation to SDM
जैनपुर चौकी में खड़ा सरकारी गेहूं लदा लोड़र। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जैनपुर स्थित एफसीआई (खाद्य एवं विपणन विभाग) गोदाम से गेहूं व चावल लादकर जा रहे लोडर को पुलिस ने गुरुवार रात पकड़ लिया। इसकी सूचना पूर्ति विभाग को दी गई। 18 घंटे तक विभाग की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्ति विभाग ने ये राशन कोटेदार के यहां स्वरूपपुर भेजे जाने की बात लिख कर दी। वहीं, पकड़ा गया युवक पुलिस हिरासत में राशन बारा गांव ले जाने की बात कह रहा है। मामले की जानकारी पर डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एफसीआई जैनपुर गोदाम से लंबे समय से राशन चोरी की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। गुरुवार रात मतगणना ड्यूटी से वापस पहुंचने पर चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कि गोदाम से राशन बिक्री के लिए जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पेप्सी फैक्टरी के पास एक लोडर को पकड़ लिया। उसमें सरकारी राशन का 20 क्विंटल गेहूं व नौ क्विंटल 50 किलोग्राम चावल लदा मिला। पुलिस ने चालक से कागजात मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा सका।
इस पर पुलिस लोडर चौकी ले गई। वहां चालक ने पुलिस को बताया कि वह लोडर बारा गांव ले जा रहा था। इधर पुलिस तहरीर के लिए पूर्ति विभाग के अफसरों को सूचना देकर इंतजार करती रही।
18 घंटे बाद पूर्ति विभाग के निरीक्षक अमर सिंह की तरफ से एक पत्र पुलिस को दिया गया कि ये राशन स्वरुपपुर गांव के कोटेदार के यहां जा रहा था। मामले की जानकारी पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। एफसीआई के जिम्मेदार व पूर्ति विभाग के अफसरों की जांच के निर्देश एसडीएम को दिए हैं।

एफसीआई गोदाम से रात में गेहूं भेजे जाने की जानकारी मिली है। मामले में पूर्ति विभाग के अफसरों व एफसीआई गोदाम के जिम्मेदारों भूमिका की जांच कराई जा रही है। वहीं लोडर को अभी पुलिस कब्जे में रखने के निर्देश दिए गए हैं। - जितेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed