{"_id":"62cf2442481d613ae46c0e17","slug":"kanpur-dehat-government-appreciated-the-paraunk-model-congratulated-cod-akbarpur-news-knp707411122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : शासन ने परौंख मॉडल को सराहा, सीओडी को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : शासन ने परौंख मॉडल को सराहा, सीओडी को दी बधाई
विज्ञापन
कानपुर देहात। मेरा गांव-मेरी धरोहर थीम पर बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने कानपुर देहात समेत पूरे प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परौंख मॉडल की सराहना की और सीडीओ सौम्या पांडेय को बधाई दी।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि संवाद के माध्यम से विकास की ओर लोगों को अग्रसर किया जा रहा है। परौख गांव में अमृत सरोवर, मॉडल आंगनबाड़ी, स्मार्ट क्लास, अमृत वाटिका, ओपेन जिम आदि को पूर्ण रूप से विकसित किया गया है।
गांव के लोग इनका लाभ ले रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से झंडा निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए इन्हें प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
इसी के तहत जनपद के अन्य गांवों में भी विकास कार्य तेजी से बढ़ रहे हैं। मुख्य सचिव ने जनपद में किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की और सीडीओ को बधाई दी। इस दौरान डीएम नेहा जैन, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीपीआरओ नमिता शरण मौजूद रहीं।