फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Goods worth two lakh stolen from ANM's house in broad daylight, thieves caught in CCTV camera

कानपुर देहात ः एएनएम के घर से दिनदहाड़े दो लाख का सामान चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर

Wed, 01 Jun 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Goods worth two lakh stolen from ANM's house in broad daylight, thieves caught in CCTV camera
रसूलाबाद। आजाद चौक स्थित कंडम पीएचसी के जर्जर आवास में रह रही एएनएम के घर से सोमवार को चोरों ने नगदी, जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सीएचसी रसूलाबाद में एएनएम पद पर तैनात सुधा कुशवाहा अपनी बेटी के साथ आजाद चौके पास कंडम पीएचसी के जर्जर आवास में रहती हैं। सोमवार को बेटी के साथ सुधा वट वृक्ष की पूजा करने गईं थी।
विज्ञापन

वापस लौटने पर घर का मुख्य गेट अंदर से बंद मिला तो किसी तरह कुंडी तोड़कर अंदर गईं। जहां सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। इससे उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सुधा का कहना है कि अलमारी से चोर नकदी, जेवर, दो मोबाइल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। एएनएम ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और एएनएम के घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज देखा। इसमें चोर कैद हो गए हैं।

उसी आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि एएनएम के पति रामनरेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed