{"_id":"63c9a842712e8c22ce4b2188","slug":"kanpur-dehat-goods-worth-five-lakhs-crossed-from-spring-making-factory-six-thieves-caught-in-cctv-camera-akbarpur-news-knp73971262-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : स्प्रिंग बनाने की फैक्टरी से पांच लाख का माल पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए छह चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : स्प्रिंग बनाने की फैक्टरी से पांच लाख का माल पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए छह चोर
विज्ञापन
रनियां। उमरन गांव स्थित एक लोहे की स्प्रिंग बनाने वाली फैक्टरी से बुधवार की रात चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी फैक्टरी के लोगों को हुई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच की।
उमरन गांव में शटर की स्प्रिंग बनाने वाली राकन स्टील कंपनी की फैक्टरी से बुधवार की रात चोरों ने स्प्रिंग की 23 बोरियां, बिजली की मोटर इलेक्ट्रिक पैनल टूल्स व अन्य सामान पार कर दिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में करीब छह चोर कंधे पर सामान रखकर दीवार से बाहर फेंकते हुए देखे गए हैं।
गुरुवार की सुबह फैक्टरी पहुंचे मैनेजर अजीत कुमार ने माल गायब देख मालिक कनन अग्रवाल को जानकारी दी। इसके बाद रनियां पहुंचे कनन अग्रवाल ने घटना की तहरीर थाने में दी। मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने जांच की।
विज्ञापन
कर्मचारियों से घटना के बाबत पूछताछ की। कनन अग्रवाल ने बताया कि चोरी हुए माल की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। थाना प्रभारी ने बताया कि फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।