{"_id":"62ae3b7db2e12f3b625d3f5e","slug":"kanpur-dehat-girl-students-waved-their-talent-in-board-examination-sakshi-in-high-school-sejal-district-top-in-inter-akbarpur-news-knp7030834123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने लहराया प्रतिभा का परचम, हाईस्कूल में साक्षी, इंटर में सेजल जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने लहराया प्रतिभा का परचम, हाईस्कूल में साक्षी, इंटर में सेजल जिला टॉप
विज्ञापन
हाईस्कूल में जिला टॉपर छात्रा साक्षी प्रतिभा सिंह को मिठाई खिलाते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। हाईस्कूल में साक्षी प्रतिभा सिंह ने 95.17 फीसदी और इंटरमीडिएट में सेजल चौरसिया ने 91.40 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया है।
हाईस्कूल में 88.29 व इंटर में 87.79 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की। परिणाम आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी किया गया। रिजल्ट जानने के लिए कैफे पर छात्र-छात्राओं की भीड़ नजर आई। हाईस्कूल में इस बार 26,620 व इंटर में 23058 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
विज्ञापन
परिणाम आया तो हाईस्कूल व इंटर की टॉप-10 सूची में छात्राओं का पलड़ा भारी रहा। हाईस्कूल में नेहरू सार्वजनिक इंटर कॉलेज शाहजहांपुर राजपुर के छात्र अक्षत साहू ने 94.67 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा व आर्य भट्ट इंटर कॉलेज मंगलपुर के छात्र नितिन कुमार ने 93.83 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चौथे स्थान पर इसी स्कूल की हिमांशी देवी ने 93.67 फीसदी अंक पाए। नेहरू इंटर कॉलेज शाहजहापुर की लक्ष्मी द्विवेदी ने 93.33 फीसदी अंक पाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह इंटरमीडिएट में चिरंजी देवी बालिका इंटर कॉलेज रूरा की शुभांकरी शुक्ला ने 90.20 फीसदी अंक पाकर दूसरा, पंडित त्रियुगी नारायण इंटर कॉलेज मंगलपुर के अनुराग पांडेय ने 89.60 फीसदी अंक पाकर तीसरा व श्रीमती शिव कली देवी इंटर कॉलेज मंगलपुर के आयुष गुप्ता ने 89.00 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान प्राप्त किया।
पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज राजपुर के छात्र मोहम्मद अदनान व मां अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज हवासपुर की छात्रा क्षमा कटियार ने 87.80 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान पाया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक विमल अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार जिले में हाईस्कूल में 88.29 व इंटर में 87.79 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।