फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat : Girl and youth died due to fever in Jhinjhak and Kamalpur, so far 84 lives have been lost

कानपुर देहात : झींझक व कमलपुर में बुखार से बालिका-युवक की मौत, अब तक 84 की गई जान

Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat : Girl and youth died due to fever in Jhinjhak and Kamalpur, so far 84 lives have been lost
कमलपुर गांव में बुखार पीड़ित का रक्त सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में डेंगू व बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मंगलवार रात बुखार से कमलपुर गांव निवासी छह साल की बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 23 लोगों का उपचार किया। वहीं झींझक निवासी एक युवक ने बुखार से दम तोड़ दिया। जिले में डेंगू व बुखार से मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 84 पहुंच गया है।
विज्ञापन

अमरौधा ब्लॉक क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी आनंद यादव की छह साल की बेटी आशी को सोमवार से बुखार आ रहा था। परिजन उसे सट्टी के शाहजहांपुर एक निजी क्लीनिक पर ले गए। मंगलवार की शाम उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे अकबरपुर के निजी अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में आशी की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं गांव की प्रधान ममता देवी, उनके पति हरिमोहन यादव, बेटी छाया, बेटा विशाल बुखार की चपेट में है। चारों का अकबरपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रधान पति हरिमोहन ने बताया कि रैपिड किट से जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। कमलपुर में बुखार से बालिका की मौत की सूचना पर अमरौधा पीएचसी प्रभारी डॉ. आदित्य सचान के नेतृत्व में डॉ. गिरिराज, डॉ. अरविंद कटियार ने गांव में कैंप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बुखार पीड़ित 22 मरीजों का उपचार किया गया। टीम ने रैपिड किट से सात मरीजों में डेंगू व 10 की मलेरिया जांच की। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि गांव में गंदगी के चलते संक्रामक रोग बढ़े है। दवा का छिड़काव कराया गया है।

वहीं झींझक कस्बा के सम्राट अशोक नगर मोहल्ला निवासी श्याम सुंदर (20) पुत्र अखिलेश को पिछले तीन चार दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार को परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां रात में उपचार के दौरान श्याम सुंदर की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के घर स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed