फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Four years imprisonment for molesting a minor, also imposed a fine of Rs 17 thousand

कानपुर देहात : नाबालिग से छेड़छाड़ में चार साल कारावास, 17 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया

Sat, 05 Mar 2022 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Four years imprisonment for molesting a minor, also imposed a fine of Rs 17 thousand
कानपुर देहात। बिल्हौर के एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाया है। शुक्रवार को उसे चार साल के कठोर कारावास व 17 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई। मामले की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश 13 पाक्सो एक्ट कोर्ट में चल रही थी।
विज्ञापन

बिल्हौर क्षेत्र में 16 सितंबर 2013 को घर से दवा लेने जा रही नाबालिग से रास्ते में डिग्री कॉलेज के पास गांव के युवक विनोद ने छेड़छाड़ की थी। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

विवेचक ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। मामले की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश 13 पाक्सो एक्ट शैलेंद्र कुमार वर्मा की कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन की तरफ से छह गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बचाव पक्ष ने भी दो गवाह न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए थे। विशेष लोक अभियोजन अमित सिंह चौहान व विकास कटियार ने बचाव पक्ष के दलीलों का विरोध किया।

साथ ही अदालत के समक्ष ये तथ्य रखा कि बचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत किए गए गवाहों के बयानों में भी विरोधाभास है, साथ ही आरोपी पर दोषसिद्ध किया। इस पर कोर्ट ने अभियुक्त को चार वर्ष का कठोर कारावास व 17 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि अर्थदंड अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। वहीं अर्थदंड की राशि से आधे पैसे पीड़िता को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed