फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Four more people infected with Corona, patients in the district hospital ignore the Kovid protocol

Kanpur News: चार और लोग कोरोना संक्रमित, जिला अस्पताल में मरीज कोविड प्रोटोकॉल की करते अनदेखी

Thu, 27 Apr 2023 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Four more people infected with Corona, patients in the district hospital ignore the Kovid protocol
कानपुर देहात। जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे है। इसके बाद भी लोगों के साथ प्रशासन भी लापरवाही बरत रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीज कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, लोगों को जागरूक करने वाला स्वास्थ्य महकमा यह देखकर भी अनजान बना रहता है। जिले में बुधवार को कोरोना के चार नए केस सामने आए। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य टीम ने घर में ही आइसोलेट कर दिया है। अब जिले में कोरोना के 14 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एके सिंह बताया कि सरवनखेड़ा ब्लॉक में तीन महिला व एक पुरुष कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने घर जाकर सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोविड कंट्रोल रूम व ब्लॉक के अधीक्षक लगातार संक्रमित के संपर्क में हैं। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को सामने आए दो संक्रमितों के संपर्क में आए 39 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जनपद में 14 केस सक्रिय हैं। इसमें से 10 मरीजों ने अपना आइसोलेशन समय पूरा कर लिया है। इसके अलावा अब तक 24 केस मिले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed